सिविल लाइंस पुलिस ने मोबाइल दुकान से 40 महंगे हैंडसेट चोरी करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नए मोबाइलों को एक कारोबारी को बेच दिया। उसके बाद उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। अपने मालिक को जाकर मोबाइल लूट की कहानी सुनाई। फिर सिविल लाइंस थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने शिकायत की पड़ताल की तो फर्जीवाड़ा सामने आया गया। पुलिस चोरी का मोबाइल खरीदने वाले कारोबारी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि शिवानंद निवासी शेख नसीम तेलीबांधा के एक मोबाइल दुकान में काम करता है। वह रवि भवन में मोबाइल का पार्सल लेने गया था। वह 40 मोबाइल लेकर निकला और उसे एक कारोबारी को बेच दिया।
फिर वहां से तेलीबांधा दुकान गया। वहां अपने मालिक को बताया कि केनाल रोड पर उससे लूट हो गई। दो युवक बाइक से आए और मोबाइल छीनकर भाग निकले। कारोबारी सिविल लाइंस थाना पहुंचा और लूट की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने नसीम से घटना की जानकारी ली तो वह लगातार बयान बदल रहा था। तब पुलिस को शक हुआ। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना बता दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37zvmrh
via
Comments
Post a Comment