Skip to main content

नियम तोड़े, 40 चालकों का कटा चालान

एसपी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देशन में मंगलवार को यातायात पुलिस दंतेवाड़ा एवं गीदम पुलिस द्वारा नगर के बस स्टैंड में एमसीपी लगाकर सभी वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी व बिना वाहन कागजात के चलने वालों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कुल 40 मामलों में चालानी कार्रवाई कर 9200 रुपए वसूला गया।
इस दौरान 4 नाबालिग वाहन चालक भी पुलिस चेकिंग में मिले, जिनके परिजनों को मौके पर बुलाया व उन्हें नाबालिगों को वाहन चलाने न देने की समझाइश दिया और जुर्माना लेकर छोड़ा गया। इस कार्रवाई में यातायात प्रभारी निरीक्षक सलीम खाखा व गीदम थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद यादव स्वयं अपने स्टॉफ के साथ मौजूद रहे। गीदम थाना प्रभारी गोविंद यादव ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों, बिना हेलमेट के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Breaking the rules, 40 drivers were challaned


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lXInig
via

Comments