पड़ोसी जिले मलकानगिरी के माथिली थाना क्षेत्र के गोलियागुड़ा गांव में गुरुवार सुबह नक्सलियों ने सड़क ठेकेदार सुकुमार मंडल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने सुकुमार मंडल की बोलेरो वाहन व सड़क निर्माण कार्य में लगी दो जेसीबी मशीन को भी फूंक दिया। बताया गया कि ठेकेदार सुकुमार मंडल माथिली का ही निवासी था। माथिली से लगभग 30 किमी दूर गोलियागुड़ा में सड़क निर्माण का कार्य कुछ दिन पहले ही शुरु हुआ था।
गुरुवार सुबह यहां पोकलेन व दो जेसीबी मशीन समेत अन्य दूसरे वाहन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। ठेकेदार सुकुमार मंडल कार्य की देखरेख के लिए ड्राइवर के साथ अपनी बोलेरो वाहन से मौके पर गए हुए थे। इसी दौरान सुबह लगभग साढ़े 8 बजे बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सली मौके पर आ धमके। काम बंद करवाया। ठेेकेदार व कर्मचारियों को बंंधक बना लिया। वाहन व मशीनों के डीजल टैंक फोड़कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। कर्मचारियों को दोबारा सड़क निर्माण कार्य से दूर रहने की धमकी देकर छोड़ दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mqmHvD
via
Comments
Post a Comment