Skip to main content

अाजाक थाने के बगल की दुकान में चोरी, 37 हजार रु. का सामान पार

जिला मुख्यालय में सीएम के आगमन की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। वहीं चोरों ने थाने के बगल में स्थित दुकान पर धावा बोल दिया और नकदी समेत सामान की चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार विवेक ताम्रकार उर्फ पिंकू की मामा जनरल नाम की दुकान है। विवेक 30 नवंबर को रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। 1 दिसंबर को उन्हें सुबह 7 बजे जानकारी मिली कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। पिंकू ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि दुकान में सेल का लगभग 22 हजार रुपए सहित 15 हजार का सीसीटीवी कैमरा सेट की चोरी हो गया है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
घर के बाहर से बाइक हुई पार: करबला रोड टिकैतगंज से एक बाइक की चोरी बदमाशों ने की है। विवेक भगत ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक सीजी 14 एमजी 2647 को किसी अज्ञात चोर ने उसके दोस्त के घर के सामने से चुरा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3om3Zq3
via

Comments