Skip to main content

360 की जगह 70 नियमित कर्मचारियों ने ही की सफाई

सफाईकर्मियों ने लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखा। मांग पूरी होने तक हड़ताल इसी तरह जारी रखने की बात कही जा रही है। प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प हो गई है। शुक्रवार को 70 रेगुलर कर्मचारियों ने ही शहर के स्वच्छता की कमान संभाली।

निगम में 360 प्लेसमेंट कर्मचारी है। जो अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। दरअसल 2019 से 2020 के बीच ईएसआईसी और पीएफ के नाम पर कर्मचारियों के वेतन से ठेकेदार ने कटौती की थी। कटौती तो हुई लेकिन उन्हें इसका कुछ फायदा नहीं मिला।

ठेकेदार ने अपने पैसे बचाने कर्मियों के खाते में पैसे ही नहीं डलवाए। उनका भुगतान हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता था। इस बार वे पूरा भुगतान होने के बाद ही काम पर वापस लौटने की बात कह रहे हैं। गुरुवार को कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू की।

जल्द ही सफाई कर्मचारी काम पर लाैटेेंगे

मामले में लगातार बातचीत चल रही है। जल्द की कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। हम इसी उम्मीद में हैं।
कमल पटेल, स्व्च्छता प्रभारी ननि



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only 70 regular employees replaced 360


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37tCzsW
via

Comments