क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर सरकारी धान खरीदी मंगलवार शुरू हुई। इस साल नए बने बड़गांव लैम्पस में किसानों ने पूजापाठ कर पहले दिन 62.40 क्विंटल धान बेचकर लैम्पस और खरीदी केंद्र दोनों की शुरुआत की। बड़े कापसी लैम्पस अंतर्गत 7 धान खरीदी केंद्र में 347.60क्विंटल धान खरीदी हुई। इसमें पीवी 8 में 20 क्विंटल, पीवी 11 में 23.60, पीवी 2 में 20, पीवी 12 में 66, पीवी 119 में 62.40, बड़े कापसी में 85.60 और छोटे कापसी में 70 क्विंटल धान की खरीदी हुई।
किसान रंजीत नायक, जीवन लाल साहू, मानिक गावड़े ने बताया कि पहले दिन विधिवत पूजा पाठ कर नए लेम्प्स अंतर्गत बड़गांव में धान की खरीदी की शुरुआत की गई। अब धान खरीदी तो यहां प्रारंभ हो गई है। सरकार को आने वाले समय में पूरी व्यवस्था के साथ केंद्रों में बारदाना की समुचित व्यवस्था एवं नियमित खरीदी पर ध्यान दिया जाए, ताकि किसानों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
सरोना व ठेमा में खरीदी शुरू
सरोना | आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सरोना के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र सरोना एवं उप केंद्र ठेमा में मंगलवार को समिति उपाध्यक्ष अनिल गजपाल, अजय हिरवानी, रामाधार धनकर, ईश्वर मंडावी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं धान की पूजा कर खरीदी शुरू की।
पहले दिन सरोना में 5 एकड़ से कम वाले छोटी किसानों का 30 नवंबर को चोरिया के 40 छोटे किसानों का टोकन काटा गया था। इन किसानों का धान खरीदा गया। ठेमा में पहले दिन 3 किसानों का 30 नवंबर को टोकन काटा गया था। इसमें मानिक वट्टी का 14 क्विंटल, मोहन वट्टी का 26 क्विंटल व दिनेश यादव का 20 क्विंटल धान बेचा खरीदा गया। समिति सदस्य अजय हिरवानी ने कहा खरीदी में सबसे पहले 5 एकड़ से कम वाले किसानों का प्राथमिकता दिया जा रहा है। किसान टोकन कटाकर अपना धान बेचे। इस दौरान प्रभारी प्रबंधक केशव नाग व किसान उपस्थित थे।
कुम्हानखार में खुला धान खरीदी केंद्र
सरोना | ग्राम कुम्हानखार में मुख्यमंत्री संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी ने नए धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा गांव में ही खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में सरपंच शोहेंद्र कुंजाम, संसदीय सचिव व विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व विधायक शंकर धुर्वा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष हेम नारायण गजबल्ला, जिला पंचायत सदस्य तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष संजू लता नेताम, उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी सलाम, विधायक प्रतिनिधि सुकलाल शोरी उपस्थित थे।
तराजू-बांट की पूजा कर खरीदी की हुई शुरुआत
लखनपुरी | अंचल के धान खरीदी केंद्र टांहकापार, लखनपुरी कोटतरा, हल्बा, हाराडुला, पलेवा, शाहवाड़ा, गितपहर, जेपरा में पूजा अर्चना के बाद खरीदी की शुरुआत की गई। लखनपुरी में लेंम्पस अध्यक्ष सेवकराम जुर्री, उपाध्यक्ष एकांत दुबे, राम प्रसाद सिन्हा, विजय ठाकुर, लैंम्पस प्रबंधक साहिन खान ने पूजा अर्चना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lvq4Rc
via
Comments
Post a Comment