Skip to main content

सड़क योजना में तैनात होंगे क्वालिटी मॉनिटर 31 तक मंगाए आवेदन

ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने पीएम ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्टेट क्वालिटी मॉनिटर की नियुक्ति करने का फैसला किया है। इसके लिए आवेदन मंगाए हैं। आवेदन 31 दिसम्बर तक जमा किए जा सकते हैं। इसके लिए कार्यपालन अभियंता (सिविल) या इससे उच्च पद से सेवानिवृत्त अभियंता, राज्यों के इंजीनियरिंग या पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक (सिविल इंजीनियरिंग) आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को इन व्यावसायिक योग्यताओं के साथ ही सड़क या पुल अथवा दोनों के निर्माण और रखरखाव का अनुभव होना आवश्यक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3runzTB
via

Comments