दिसंबर महीना शुरू हो गया है, लेकिन इसके बाद भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी का एहसास अब भी हो रहा है। इसकी बड़ी वजह उत्तर से ठंडी हवाओं का नहीं आना है। यही कारण है कि प्रदेश का मौसम शुष्क है, जिसके चलते ठंड नहीं पड़ रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। अगले कुछ दिनों में उत्तर की ओर से आने वाली हवा में बदलाव होगा।
इसके साथ ही प्रदेश के सभी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। इधर, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पिछले साल 5 दिसंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री था। अगले पांच दिनों तक दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा और तापमान औसतन 31 से 32 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम शुष्क, तापमान में विशेष वृद्धि नहीं : मौसम विभाग के मौसम केंद्र रायपुर की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ ह। इसके चलते प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया है।
जानिए अगले 5 दिन के मौसम का अनुमान
6 दिसंबर32/12
7 दिसंबर32/13
8 दिसंबर32/12
9 दिसंबर32/12
10 दिसंबर32/12
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oEMXUD
via
Comments
Post a Comment