Skip to main content

बायपास मोड़ पर संकेतक के लिए लगाए पत्थर से टकराए बाइक सवार, 3 घायल

मंगलवार को दोपहर 2 बजे बालोद नयापारा-पड़कीभाट बायपास में दो किमी दूर मोड़ में तीन बाइक सवार संकेत के लिए लगाए पत्थर से टकरा गए। घटना के बाद राहगीरों ने तीनों को उठाकर पुलिस और संजीवनी 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। दो युवक बेहोश पड़े हुए थे। जिन्हें बाड़ी में काम कर रही महिलाओं ने पानी पिलाया। इसके बाद वे होश में आए।
तरौद भाटापारा निवासी 24 वर्षीय गुलशन महिपाल ने बताया कि वह डौंडी निवासी 25 वर्षीय बालक देशलहरे और टेकापार निवासी 22 वर्षीय बीरेंद्र टंडन के साथ बालक के बड़े भाई के लिए लड़की देखने जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ में गाड़ी नहीं मोड़ पाए। तरौद का युवक किसी अपने दोनों साथियों को छोड़ कर गाड़ी चालू करके भाग रहा था। इस बीच गुस्साए राहगीरों ने इसे तमाचा भी जड़ दिया। पुलिस के पूछने पर गुलशन ने बताया कि वह कम शराब पिया है। उनके साथी काफी नशे में थे। इसलिए यह घटना हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 riders hit by stone-clad bike mounted for bypass turn indicators


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ssWw2
via

Comments