Skip to main content

3 साल में पहली बार 7.3 डिग्री पर पहुंचा बस्तर का पारा

बीते दो दिनों में सामान्य से 4 डिग्री पारा नीचे गिर चुका है और कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री पारा नीचे गिरा और तापमान 7.3 डिग्री पर पहुंच चुका है। ऐसे में दिनभर शहर में शीतलहर चलती रही। 21 दिसंबर के ही दिन 4 साल पहले साल 2016 में पारा सबसे कम 7.6 डिग्री पर गया था, लेकिन 5 साल बाद न्यूनतम तापमान इससे भी कम पहुंच गया है। पिछले साल दिसंबर के महीने में सबसे कम तापमान 9.2 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन इस साल की सबसे सर्द रात सोमवार की रही, जहां तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान के मामले में जगदलपुर चौथे स्थान पर है। सोमवार को सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

सबसे छोटा दिन रहा
21 दिसंबर को बड़ी रात और छोटा दिन होता है। इस साल दिन का समय 11 घंटे 3 मिनट का रहा, जबकि शाम ढलने से लेकर मंगलवार को सूर्योदय तक 12 घंटे 57 मिनट की रात रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bastar's mercury reached 7.3 degrees for the first time in 3 years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38rn2cs
via

Comments