Skip to main content

2 साल से ट्रांसफॉर्मर की मांग, अफसर बोले- जब है ही नहीं तो कहां से लगाएं

पचपेड़ी नवागांव के 17 किसान पिछले 2 साल से सिंचाई पंप के बिजली कनेक्शन के लिए ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों के यहां चक्कर पर चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगे नहीं सुनीं जा रही है। हालात यह है तब है, जब किसानों ने साल भर पूर्व डिमांड ड्राफ्ट भी विभाग के नाम जमा कर दिया था। उसके बाद ठेकेदार ने बिजली खम्भे भी गड़ा दिए थे। वहीं विभाग के अधिकारी ट्रांसफॉर्मर नहीं होने का हवाला देकर किसानों को दो साल से बस घुमा रहे हैं।

पूर्व जनपद सदस्य और किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर चंद्राकर ने किसानों के साथ प्रभारी DE से किसानों की समस्या का तुरंत समाधान करने की अपील की। चंद्राकर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र और समुचित निराकरण नही हुआ तो न केवल ब्लॉक बल्कि जिले भर के किसानों को साथ लेकर उग्र और व्यापक आन्दोलन चलाया जाएगा।

चंद्राकर ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर की मांग करने वाले किसानों में गरीब लघु सीमांत आदिवासी किसान हैं। किसानों ने साल भर पूर्व डिमांड ड्राफ्ट भी विभाग के नाम जमा कर दिया था। वहीं सरप्लस बिजली और किसानों की हितैशी होने का दावा करने वाली राज्य की कांग्रेस सरकार के विभागों अधिकारी ट्रांसफार्मर की कमी की बात करते हुए विलंब कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किसान ट्रांसफॉर्मर लगवाने 2 साल से अधिकारी के यहां लगा रहे चक्कर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33OLbIh
via

Comments