Skip to main content

भाजपा कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में प्रत्येक मंडलों में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 13 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है। बिलासपुर नगर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर दो दिनों तक लगेगा। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगला चौक स्थित एक होटल में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित है।

5 सत्रों पर आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षण देने के लिए विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरुण साव, वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे, भाजपा नेत्री आर. विभा राव मौजूद रहेंगे।

शिविर को सफल बनाने भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक व मोहित जायसवाल जुटे हैं। इस दौरान बिलासपुर नगर पश्चिम मंडल के जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, रमेश लालवानी, अमित चतुर्वेदी, सहदेव कश्यप व लक्ष्मीनारायण कश्यप मौजूद रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 day training camp of BJP workers from today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gE89aq
via

Comments