Skip to main content

प्रतिमा खंडित करने वालों पर 24 घंटे में हो कार्रवाई

घुनघुट्टा नदी के पास स्थित हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर असमाजिक तत्वों पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एबीवीपी के नगर मंत्री अतीस पांडेय ने बताया कि घुनघुट्टा नरदी के किनारे हिंदुओं की आस्था का केंद्र हनुमान जी का मंदिर है। जहां क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर के अंदर विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने तोड़कर खंडित कर दिया है। इससे हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंची है। इससे पहले भी प्रदेश में कई घटनाएं हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं ने दरिमा थाने में ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की है। यदि 24 घंटे में जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LKtQu3
via

Comments