Skip to main content

22 नए केस, डेंटिस्ट भी मिलीं पॉजिटिव

गुरूवार को जिले में 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इसमें भानुप्रतापपुर के सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला दंत रोग विशेषज्ञ को भी पॉजिटिव पाया गया है। गुरुवार को जिले में 994 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।
भानुप्रतापपुर के सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला छुट्टी पर अपने माहुरबंद पारा कांकेर स्थित निवास पर आई थीं। दो दिन पूर्व उनके इंजीनियर पति को पॉजिटिव पाया गया था। जिसके चलते महिला डेंटिस्ट की भी कांकेर में ही जांच की गई। जिसमें गुरूवार को उन्हें भी पॉजिटिव पाया गया। डेंटिस्ट में सर्दी खांसी के लक्षण दिख रहे हैं। जिसके चलते उन्हें कांकेर कोविड अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती कराया गया है। इंजीनियर पति व डाक्टर पत्नी कहां से संक्रमित हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इनके संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।

गुरूवार को जिले में कोरोना की स्थिति

  • 5818 - कुल पॉजिटिव
  • 279 - कुल एक्टिव

जिले में बढ़े भर्ती मरीज
गुरुवार को जिले में भर्ती मरीजों की संख्या 31 तक पहुंच गई। ये सभी मरीज कांकेर के कोविड अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। जबकि दुर्गूकोंदल व नरहरपुर के कोविड सेंटर में भर्ती मरीज की संख्य शुन्य पर थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oKo6yH
via

Comments