गुरूवार को जिले में 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। कांकेर व चारामा विकासखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अन्य विकासखंडों की अपेक्षाकृत काफी ज्यादा है। दुर्गूकोंदल में पिछले दो दिन से एक भी नए मरीज नहीं पाए गए हैं। भले ही कांकेर जिले में नए मरीज मिलने की संख्या 20 से 30 के करीब है लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या 250 से कम नहीं हो रही है।
गुरूवार को मिले कोरोना पॉजिटिव नए मरीज में एसपी कार्यालय में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। उन्हें सर्दी की शिकायत हुई थी। इसके बाद गुरूवार को जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि सब इंस्पेक्टर स्वस्थ्य हैं और होम आइसोलेशन में हैं। विदित हो सप्ताह भर पूर्व एसपी कार्यालय में एक रीडर को पॉजिटिव पाया गया था।
शहर में अन्नपूर्णा पारा व सिंगारभाट में एक बार फिर दो अलग अलग व्यापारी के यहां दो दो सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके एक दिन पूर्व भी इनके परिवार में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा भानुप्रतापपुर के बैंक आफ बड़ोदा में दो कर्मचारियों को पॉजिटिव पाया गया है। आशंका है बैंक में आने वाले किसी पॉजिटिव ग्राहक के संपर्क में आने के कारण वे भी पॉजिटिव हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wo0tzN
via
Comments
Post a Comment