Skip to main content

21 हजार किसानों ने बेचा 6.19 लाख क्विंटल धान

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ने लगी है। शुरुआती दिनों में टोकन कटने की समस्या के साथ ही खरीदी केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाएं अब दूरी होने लगी है। इसके साथ ही केंद्रों में धान की आवक तेज हो गई है। जिले में पहले पांच दिन में ही 21 हजार किसान 6.19 लाख क्विंटल धान बेच चुके हैं। धान खरीदी में आई तेजी के साथ ही कई केंद्रों में अब भी टोकन बड़ी बाधा बनी हुई है। कई केंद्रों में बारदाने की कमी बताकर टोकन नहीं काटा जा रहा है।

इससे समिति में आने वाले किसान परेशान हैं। बागबाहरा अंचल के किसानों ने बताया कि क्षेत्र में टोकन की समस्या अब भी बनी हुई है। समिति में सॉफ्टवेयर सहित अन्य बाधा बताकर टोकन काटने से मना किया जा रहा है। ज्ञात हो कि 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया शुरू हुई।

धान खरीदी 31 जनवरी तक की जाएगी। जिले में अब तक 21730 किसान 619279 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जिले में इस बार 1.40 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस वर्ष 2.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल ली गई है। वहीं खरीदी का लक्ष्य लगभग 78 लाख क्विंटल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
21 thousand farmers sold 6.19 lakh quintals of paddy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JWE4q3
via

Comments