Skip to main content

पूजा स्पेशल के नाम पर चल रही 20 ट्रेनें, पर किराया दोगुना

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों अधिक किराया देने की मजबूरी है। पहले से स्पेशल व पूजा स्पेशल के तौर पर शुरू की गई ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने और यात्रियों को सुविधा देने के नाम पर रेलवे प्रशासन ने 20 पूजा स्पेशल ट्रेनों के फेरे में विस्तार कर दिया है। इन सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों को दशहरा, दीपावली व छठ महापर्व के दौरान चलाया गया था। दिसंबर के बाद अब पूरे जनवरी महीने तक ट्रेनों के फेरों में विस्तार दिया गया है।

जबकि सभी त्योहार बीत चुके हैं। बावजूद इसके पूजा स्पेशल के नाम से शुरू की गई ट्रेनों को एक-एक करके विस्तार दिया जा रहा है। ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है, ताकि पूजा स्पेशल के नाम पर यात्रियों से अतिरिक्त किराए की वसूली हो सके। जबकि इन ट्रेनों को रूटीन नहीं तो कम से कम स्पेशल बनाकर चलाया जा सकता है। इससे यात्रियों को बढ़े हुए किराए से राहत मिलेगी।

बता दें कि रूटीन व स्पेशल की तुलना में पूजा स्पेशल ट्रेनों का किराया अधिक है। अब चूंकि विभिन्न रूटों में सीमित ट्रेनें ही चल रही हैं, इसलिए मजबूरी में अधिक शुल्क देकर यात्रियों को रिजर्व टिकट बुक करनी पड़ रही है।

पूजा स्पेशल का बेस फेयर दोगुने से भी अधिक : रूटीन व स्पेशल की तुलना में पूजा स्पेशल ट्रेनों का बेस किराया अधिक होता है। इस कारण पूजा स्पेशल का किराया सभी श्रेणियों के डिब्बों में अधिक रहता है। भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक पूजा स्पेशल ट्रेनों का बेस फेयर सामान्य ट्रेनों की तुलना में दोगुना होता है। इस रेट को रेलवे बा र्ड ने ही तय किया है। उदाहरण के तौर पर दुर्ग से भोपाल के बीच चलने वाली अमरकंटक को स्पेशल के तौर पर चलाया जा रहा है।

इस ट्रेन का रायपुर से शहडोल के लिए बेस फेयर 190 रुपए, रिजर्वेशन चार्ज 20 रुपए और सुपरफास्ट चार्ज 30 रुपए है। जबकि पूजा स्पेशल के तौर पर चलाई जाने वाली दुर्ग-निजामुद्दीन का बेस फेयर 365 रुपए, रिजर्वेशन चार्ज 20 रुपए और सुपरफास्ट चार्ज 30 रुपए है। ऐसे में बेस फेयर में 175 रुपए का अंतर क्यों रखा गया है। यही हाल सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों का है।

जनवरी अंत तक चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें
यात्रियों को सुविधा देने के नाम पर रायपुर से गुजरने वाली करीब 15 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ाया गया है। सभी ट्रेनें अब जनवरी अंत तक चलेंगी। 02880 भुवनेश्वर-एलटीटी 4 से 28 जनवरी तक एवं 02879 एलटीटी-भुवनेश्वर 6 से 30 जनवरी तक 08 फेरों के लिए चलेगी।

किराए में हो रहा खेल

  • स्पेशल ट्रेन-अमरकंटक- किराया (रायपुर-शहडोल) स्लीपर-240, थर्ड एसी- 610, सेकेंड एसी-840 और फ़र्स्ट एसी-1395 रुपए
  • पूजा स्पेशल- दुर्ग-निजामुद्दीन- किराया (रायपुर-शहडोल) स्लीपर-415, थर्ड एसी- 1100, सेकेंड एसी-1490 और फ़र्स्ट एसी-1770 रुपए
  • स्पेशल ट्रेन--- सारनाथ- किराया (रायपुर-शहडोल) - स्लीपर-210, थर्ड एसी- 560, सेकेंड एसी-795 और फ़र्स्ट एसी-1315 रुपए
  • पूजा-स्पेशल--- दुर्ग-उधमपुर- किराया (रायपुर-शहडोल) - स्लीपर-415, थर्ड एसी-1100, सेकेंड एसी-1490 और फ़र्स्ट एसी-1770 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 trains running in the name of Pooja Special, but the fare is double


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3prMxkM
via

Comments