मंगलवार को जिले में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई। इसके साथ ही एक कोरोना पॉजिटिव 90 वृद्ध की मौत हो गई। लगातार यह दूसरे दिन दूसरी मौत है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की संख्या भले ही कम हुई है लेकिन मौत के बढ़ते आंकड़ों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। जिले में अब तक 66 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है और आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जिससे चिंता भी बढ़ती जा रही है।
चारामा विकासखंड के 90 साल के बुजुर्ग को बीतीरात कांकेर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति चिंता जनक थी। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को जिले के चार विकासखंड कांकेर, अंतागढ़, चारामा तथा नरहरपुर में ही कोरोना पॉजिटिवमरीज पाए गए हैं। जबकि भानुप्रतापपुर, कोयलीबेड़ा तथा दुर्गूकोंदल में एक भी मरीज नहीं मिले। यहां लंबे समय से नए मरीजों के मिलने की संख्या या तो एक या दो है या फिर शून्य है। जबकि अन्य विकासखंडों में लगातार मरीज मिल रहे हैं। कांकेर में एक बार फिर मंगलवार को जंगलवार कॉलेज में एक जवान को पॉजिटिव पाया गया है। चारामा के गांव पुरी में एक ही परिवार में तीन लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की जा रही है। परिवार की एक महिला गर्भवती है। जिसकी दवा लेेने उसका पति अस्पताल गया था। जहां उसकी जांच में उसे पॉजिटिव पाया गया। इसकी खबर लगते ही छोटा भाई व उसकी पत्नी ने भी अपनी जांच कराई। वे भी पाजिटिव पाए गए। गर्भवती महिला व परिवार के अन्य सदस्यों की जांच बुधवार को की जाएगी। ये परिवार कहां से पॉजिटिव हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pwAd2C
via
Comments
Post a Comment