Skip to main content

रोजगार के लिए प्रशिक्षण लेने युवा 15 तक करें आवेदन

जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यार्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कांकेर एवं टाटा कन्सलटेंसी सर्विस के संयुक्त तत्वाधान में कम्यूनिकेशन स्किल पर ऑन लाईन डिजीटल नि:शुल्क प्रशिक्षण उपरांत नियोजन रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बीआर ठाकुर ने बताया प्रशिक्षण एवं नियोजन प्राप्त करने के लिए आवेदक को वर्ष 2018-19 एवं 2020 में नियमित स्नातक उत्तीर्ण बीए, बीकाम, बीएससी, बीबीए होना अनिवार्य है।
आवेदक को प्रशिक्षण प्राप्त करते समय किसी भी प्रकार की शिक्षण संस्थान में नियमित अध्ययनरत नहीं होना चाहिए। बीई, बीटेक, बीसीए एवं अन्य इंजीनियरिंग से संबंधित कोर्स के छात्र एवं ऐसे छात्र जिन्होंने ओपन या डिस्टेंस कोर्स के माध्यम से पढ़ाई की है इस प्रशिक्षण हेतु पात्र नहीं होगें। प्रशिक्षण हेतु आवेदक की आयु न्यूनतम 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही आवेदक को 40 दिवस की प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात टीसीएस के प्रतिनिधियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के पश्चात कंपनी द्वारा डाटा प्रोसेस कार्य एवं ध्वनि वार्तालाप प्रोसेस कार्य के लिए नियुक्त किया जाएगा। आवेदक को प्रतिदिन 2 से 3 घंटे अपने स्मार्ट मोबाइल फोन द्वारा जूम एप पर प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। इच्छुक आवेदक पंजीयन कर बायोडाटा 15 तक जमा कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qEK4Vv
via

Comments