Skip to main content

15 केस, आमापारा में महिला की मौत

शुक्रवार को 15 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। इसके लिए 1065 संदिग्धों की जांच की गई थी। हालांकि कोरोना मरीजों की संख्या में जरूर कमी आई लेकिन मौत के आंकड़ा बढ़ गया है। आमापारा में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के साथ आंकड़ा 62 पर पहुंच गया है। जिससे चिंता बढ़ती जा रही है। कांकेर शहर व उसके निकट के गांव गोविंदपुर में 6 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।
आमापारा निवासी 65 वर्षीय महिला को 2 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसे इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों की कोरोना जांच की जा रही है। इधर राजापारा में शिक्षक के परिवार में फिर दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। जिसमें एक 12 साल का बालक व एक महिला है

शुक्रवार को जिले में कोरोना

  • 5664 - कुल पॉजिटिव
  • 266 - कुल एक्टिव
  • कुल मौत -62

थोड़ी राहत: भर्ती मरीजों की संख्या पर लगा ब्रेक
जिले में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में ब्रेक लगा हुआ है। शुक्रवार को जिले में कुल 266 में 29 मरीज ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किए गए हैं। जबकि अन्य सभी होम आइसोलेशन में है। भर्ती मरीजों में नरहरहपुर के अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एक भी मरीज भर्ती नहीं किया गया है। इसके साथ ही जबकि कांकेर कोविड अस्पताल में लंबे समय से भर्ती मरीज की संख्या 25 तथा दुर्गूकोंदल 4 पर ही बनी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qtDmS7
via

Comments