Skip to main content

कोरोना से दो की मौत, 145 नए पॉजिटिव मरीज मिले

जिले में शुक्रवार को कोरोना ने दो लोगों की जान ले ली। वहीं कोरोना के 145 नए संक्रमित मिले। संक्रमितों में ज्यादातर लोग शहरी इलाके के हैं। इस तरह अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 22 हजार पार को गया है। कुल 22025 कोरोना मरीज हो गए हैं। शुक्रवार को हुई दो लोगों की मौत के बाद कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या 544 तक पहुंच गई है।

वहीं दिसंबर महीने में इस मौत को जोड़ कर 33 वीं कोरोना संक्रमित की मौत है।
एक्टिव मरीज भी बढ़े: जिले में नए 145 मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या गुरुवार तक 21880 थी अब नए मरीज को जोड़ने के बाद यह संख्या भी 22025 हो गई है।

शुक्रवार तक तक कुल एक्टिव मरीज 2011 थे उसमें नए मरीजों को जोड़ने के बाद यह बढ़कर 2156 तक जा पहुंची। कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ्य हो रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two dead from Corona, 145 new positive patients found


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KEM2Vr
via

Comments