Skip to main content

दंतेवाड़ा के सभी 12 खरीदी केंद्रों में बुलवाए हमाल

द‌ंतेवाड़ा जिले में धान की खरीदी तो 1 दिसंबर से शुरू कर दी गई थी, लेकिन केंद्रों में हमालों की व्यवस्था नहीं की गई थी। भास्कर में शुक्रवार के अंक में ‘ये कैसा इंतजाम: केंद्रों में हमाल नहीं, किसानों के परिवार ढो रहे बोरे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और सभी खरीदी केंद्रों में तत्काल हमालों की व्यवस्था करवाई है।
केंद्रों के लिए स्थानीय हमाल नहीं मिले तो दूसरे जिले जगदलपुर के हमालों को केंद्रों में लगाया गया है। इसके तरहत दंतेवाड़ा धान खरीदी केंद्र में 7, फरसपाल 5, भांसी 5, मेटापाल 7, कटेकल्याण 4, नकुलनार 10, पालनार 6, मोखपाल 5, गीदम 7, बड़ेतुमनार 5, छिंदनार 4, बारसूर धान खरीदी केंद्र में 5 हमालों की व्यवस्था की गई है।

3 दिसंबर तक 1100 क्विंटल धान की खरीदी
जिले में 3 दिसंबर तक 1100 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। कटेकल्याण, बारसूर, बड़ेतुमनार, छिंदनार खरीदी केंद्रों में अब तक बोहनी भी नहीं हुई है। कटेकल्याण में खरीदी प्रभारी ने बताया कि 5 किसान धान लाए थे लेकिन नमी अधिक होने से धान लौटा दिया गया है। 14 से 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीदी की जा रही है। जिले के धान खरीदी के नोडल अधिकारी छोटेलाल यादव ने कहा कि सभी केंद्रों में हमालों की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। 4 तारीख के लिए 7 केंद्रों में 27 किसानों ने टोकन लिया हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamal called in all 12 procurement centers in Dantewada


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IeF0Wz
via

Comments