Skip to main content

कम बारदाने लौटाने पर 12 राइस मिलरों को नोटिस

बारदाने उपलब्ध कराने में देरी करने पर कलेक्टर ने 12 राइस मिलरों को नोटिस जारीकर जवाब मांगा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
कलेक्टर महादेव कावरे ने खरीफ विपणन वर्ष के लिए जिले की राइस मिलरों से प्राप्त होने वाले सत्यापित बारदानों की प्रगति के संबंध में समीक्षा की थी और धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिले के 12 राइस मिलरों को नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने एएमबीई एग्रो इंडस्ट्रीज पोंगरो, कांसाबेल की एएमबीई एग्रो इंडस्ट्रीज यूनिट-2, पत्थलगांव अनंतएग्रो इंस्ट्रीज, बगीचा विकासखंड की जय अम्बे राइस मिल, पत्थलगांव विकासखंड के कस्तूरी देवी, पत्थलगांव के कौशल पोहा एग्रो इंडस्ट्रीज, कृष्णा एग्रो प्रोडक्ट, मां कमला श्री राइस मिल, विमल राइस इंडस्ट्रीज, मारूति राइस मिल, मित्तल ट्रेडर्स, कांसाबेल विकासखंड के रानी सती मिल को नोटिस जारी करते हुए कहा कि मार्कफेड संग्रहण केन्द्र में 28 दिसम्बर तक बारदाना उपलब्ध कराया जाने की स्थिति 20 प्रतिशत है, जो खेदजनक है। इस संबंध में 31 दिसम्बर तक सत्यापित बारदाना का तय लक्ष्य का 40% बारदाना उपलब्ध करते हुुए 3 दिवस में उपस्थित होकर जवाब देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nTSTcd
via

Comments