जिले में रविवार को 1220 लोगों ने कोरोना जांच कराई है। 63 कोरोना की चपेट में आए हैं। सबसे ज्यादा 35 मरीज शहरी इलाकों में मिले हैं। 28 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। नए मरीजों को मिलाकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 18782 पर पहुंच गई है। राहत की बात है कि जिले में रविवार को एक साथ 126 लोगों ने कोरोना को हराया और डिस्चार्ज हुए। ठीक होने वालों की कुल संख्या अब 17788 हो गई है। 94.70 फीसदी मरीज कोरोना से जीत चुके हैं।
तीन मरीजों की मौत : शहर के अस्पतालों में रविवार को तीन कोरोना पीड़ितों ने दम तोड़ा। दो बिलासपुर के निवासी हैं तो एक बाहरी जिले के रहने वाले हैं। दो मौत को मिलाकर जिले में अब तक 279 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वार्ड नंबर एक मस्तूरी के रहने वाले 47 वर्षीय श्रवण कुमार गोड़ की स्काई अस्पताल में मौत हो गई।
इंग्लैंड सेे लौटे युवक को आज रेफर करेंगे
इंग्लैंड से लौटे 31 वर्षीय युवक की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रविवार को एम्स रायपुर ने रिपोर्ट जारी कर पुष्टि कर दी है। अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजी पुणे से तीन दिन बाद आने वाली रिपोर्ट से पता चलेगा कि युवक को स्ट्रेन संक्रमण है या नहीं। सीएमएचओ के मुताबिक कोविड अस्पताल में भर्ती स्टेशन रोड़ बिल्हा के रहने वाले 31 वर्षीय युवक को सोमवार की सुबह एम्स रायपुर भेजा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aNBM8m
via
Comments
Post a Comment