Skip to main content

120 दिन रखने होंगे असाइनमेंट नहीं तो होगी कार्रवाई

कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष स्कूल के छात्र-छात्राओं को असामईमेंट जमा करने कहा गया है। मुख्य परीक्षा घोषित होने से 120 दिनों तक आवश्यक रूप से सुरक्षित रखने का भी निर्देश माध्यमिक शिक्षा मंडल से है। संबंधित अधिकारी निरीक्षण भी करेंगे। यदि असाइनमेंट सुरक्षित नहीं पाए जाते हैं तो संबधित शिक्षकों पर कारवाई होगी।
छात्रों को 6 असाइनमेंट में से 4 असाइन्मेंट जमा करने का है। दूरस्थ गांव के छात्र-छात्राएं वाटसअप ग्रुप में भी असाइन्मेंट भेज रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष शिक्षा सत्र के शुरूआत होने के साथ ही ऑनलाइन व मोहल्ला क्लास की पढ़ाई हो रही है। इसमें सितंबर माह से 10 वीं,12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को सभी विषय का असाइन्मेंट जमा करने का निर्देश हैं।
अभी तक दो असाइनमेंट जमा हुआ है। अभी दिसंबर माह में नवंबर का असाइन्मेंट जमा होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेशानुसार असाइनमेंट का अंक मुख्य परीक्षा में जोड़ा जाएगा। मुख्य परीक्षा होने को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं आया है। अब शिक्षा विभाग से बोर्ड की तरह 9 वीं, 11 वीं कक्षा भी असाइनमेंट लेना है। इसमें एक बार ही छात्र-छात्राएं असाइनमेंट जमा किए है।

जिनके पास मोबाइल नहीं, उनसे संपर्क नहीं हो रहा
3 प्रतिशत छात्रों ने असाइन्मेंट जमा नहीं किया। गोविंदपुर पंडित विष्णु प्रसाद भारती स्कूल में 10 वीं कक्षा में 123, 12 वीं कक्षा में 73 छात्र-छात्राएं है। इसमें कई हास्टल के छात्र जो अंतागढ़, कोयलीबेड़ा में रहते हैं। इसमें 5 प्रतिशत असाइन्मेंट ग्रुप में उत्तर लिखकर स्कूल वाटसअप ग्रुप में भेज रहे हैं। जिन्हें बाद में उसका हार्ड कॉपी को जमा करने के लिए कहा गया है। वही स्कूल के 3 प्रतिशत छात्र के पास मोबाइल नहीं है। उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है और उन्होंने अभी तक एक बार भी कॉपी जमा नहीं किया है। वही लट्‌टीपारा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, आतुरगांव हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ प्रेक्टिसिंग स्कूल की सभी छात्राएं स्कूल असाइनमेंट जमा किया है।

  • 73,477 - पंजीकृत छात्र-छात्राएं
  • 1.23 - लाख बच्चे हैं जिलेभर में
  • 49,519 - बच्चे ऑनलाइन पढ़ रहे
  • 120 दिन तक सुरक्षित रखना असाइन्मेंट

प्राचार्य संजीत श्रीवास्तव ने कहा मुख्य परीक्षा होने के बाद 120 दिन तक असाइन्मेंट को सुरक्षित रखना है। 6 में से 4 असाइन्मेंट जमा करना जरूरी है। प्राचार्य आरपीएस ठाकुर ने कहा दूरस्थ गांव के बच्चे वाटसअप में असाइन्मेंट भेज रहे हैं, लेकिन छात्रों को कॉपी जमा करना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KYQvSY
via

Comments