Skip to main content

दंतेवाड़ा जिले में पहले दिन 12 में से 6 केंद्रों में 215 क्विंटल खरीदा गया धान, 6 में बोहनी ही नहीं हुई

दंतेवाड़ा जिले में धान खरीदी के पहले दिन मंगलवार को 12 में से 6 केंद्रों में 215.20 क्विंटल धान खरीदी गया। वहीं 6 केंद्रों में बोहनी ही नहीं हुई।
दंतेवाड़ा में पहले दिन मंगलवार को 66 क्विंटल, नकुलनार में 16. 80 क्विंटल, फरसपाल में 40 क्विंटल, पालनार में 4.40 क्विंटल धान खरीदा गया। भांसी में 28.80 क्विंटल, मोखपाल में 59 क्विंटल धान खरीदा गया। पहले दिन कटेकल्याण, छिंदनार, गीदम, मेटापाल, बारसूर व बड़े तुमनार धान खरीदी केंद्र में बोहनी ही नहीं हुई। दंतेवाड़ा लैम्पस मैनेजर छोटेलाल ने बताया कि 2 दिसंबर से सभी केंद्रों में रोटेशन शुरू हो जाएगा।

भाटपाल| बस्तर ब्लॉक में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही मंगलवार की सुबह विधायक लखेश्वर बघेल पहुंचे। उन्होंने डमी के रूप में धान तौलकर खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान बघेल ने अब तक चबूतरा निर्माण पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई और लैम्पस प्रबंधक कमल दीवान से कहा कि इसे जल्द से जल्द पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान गणेश बघेल, रामानंद मिश्रा, बस्तर तहसीलदार कमल किशोर साहू व किसान मौजूद थे।

केंद्र प्रभारी ने सुविधाएं दिलाने का किया वादा
केशकाल| समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी मंगलवार को शुरू हुई। केशकाल इलाके में कई जगह धान खरीदी की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और उपार्जन केंद्र प्रभारी प्रवीण अग्निहोत्री ने की। इधर केशकाल में श्रीपाल कटारिया ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत कराई। उन्होंने किसानों को समय पर टोकन दिलाने, सही माप करने, पेयजल की व्यवस्था सहित दूसरी सुविधाओं के लिए विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया। इस दौरान नथलाल नाग, मोतीलाल पांडे, शंकर बघेल, रामरतन यादव, श्यामलाल यादव, राजेंद्र मरापी, राजेश पोटाई, पुष्पेंद्र सेठिया, सियाराम यादव, मुकेश पांडे, सगीर अहमद कुरैशी, यूनुस पारेख, सतीश नाग, लैंप्स डायरेक्टर सतीश वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, निजाम ध्रुव, सुरेंद्र बघेल सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Dantewada district, 215 quintals were purchased in 6 out of 12 centers on the first day, 6 did not get sown.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ocrq5h
via

Comments