Skip to main content

पेगड़ापल्ली में 11 केवी लाइन से टकरा कर हाईवा खाक, चालक की भी मौत

हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर हाईवा जलकर खाक हो गई। हाईवा के ड्राइवर अरविंद उरांव की भी करंट लगने के बाद जलकर मौत हो गई। मृतक झारखंड के गढ़वा जिला का रहने वाला था। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।
आवापल्ली के एसडीओपी विनोद मिंज ने बताया पेगड़ापल्ली सीआरपीएफ कैंप के पास सड़क निर्माण के लिए आवापल्ली प्लांट से बीटी मटेरियल भरकर हाईवा पहुंचा था। हाईवा के चालक अरविंद उरांव ने पेवर मशीन में बीटी मटेरियल खाली कर दिया। इसके बाद वहां से कुछ दूर आकर वाहन सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए गया। इस बीच हाईवा का डाला उठकर ऊपर से जा रहे 11 केवी लाइन को छू गया और चिंगारी उठने लगी। इसे देखकर अरविंद दौड़ता आया और वाहन में चढ़कर लीवर के सहारे डाले को नीचे करना चाहा। लीवर को छूते ही उसे तेज झटका लगा और वह नीचे गिर गया। इस बीच हाईवा में आग लग गई, जिसे देखकर कार्य स्थल से लोग वहां तक पहुंचे, लेकिन बिजली के तार को देख किसी ने पास जाने की हिम्मत नहीं की। थोड़ी ही देर में हाईवा पूरी तरह जल गया। वहीं चालक अरविंद की भी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Highway khaka collided with 11 KV line in Pegadapalli, driver also killed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ZDym9
via

Comments