धान खरीदी के दौरान हो रही समस्याओं के समाधान के लिए किसान अब डायल 112 पर बात कर पाएंगे। पहले यह सेवा सिर्फ आपात स्थिति के लिए ही थी। यह कदम किसान की समस्याओं के तुरंत निवारण के लिए लिया गया है।
यह डायल सेवा आपात स्थिति में सिर्फ धान सीजन के लिए उपलब्ध होगी। इस सेवा द्वारा किसानों की समस्याओं को सुलझाने के निर्देश कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दिए गए हैं। इस सेवा द्वारा किसानों के रकबे की पंजीयन की एंट्री, रकबे की कमी, गिरदावरी में किसी प्रकार की गलती, धान बेचने में होने वाली परेशानी या किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद दी जाएगी। मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने यह घोषणा की साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकास कार्यों की तारीफ भी की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VW8lIk
via
Comments
Post a Comment