Skip to main content

एनएमडीसी के उपमहाप्रबंधक से 1.10 लाख की ऑनलाइन ठगी की आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

एनएमडीसी के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार के खाते से ऑनलाइन ठगी करने वाली आरोपी महिला को किरंदुल पुलिस ने झारखंड के गांडेय से गिरफ्तार कर लिया है। वहां से गिरफ्तारी कर पुलिस किरंदुल के लिए रवाना हो चुकी है। मामला करीब 8 महीने पहले का बताया जा रहा है। किरंदुल थाना प्रभारी डीके बरुआ ने बताया कि एनएमडीसी के अधिकारी राकेश कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख दस हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुक्रवार को किरंदुल थाने के जयसिंह खंडे समेत राजकुमार सिंह, राकेश कुमार व धनंजय जंजीर झारखंड के गांडेय थाने पहुंचे। गांडेय के पुलिस बल के सहयोग से वहां कारोडीह निवासी सहीना खातून को हिरासत में लेकर थाने लाए। जांच में सहीना खातून (23) पति फारूख अंसारी को ठगी मामले में संलिप्त पाया गया। शनिवार को टीम महिला को गिरफ्तार कर वहां की गिरिडीह न्यायालय ले गई। जहां से महिला को किरंदुल आने के लिए निकल गई है।

आरोपी के पति ने कहा- पत्नी तो अनपढ़ है
सहीना खातून के परिजन ने एसपी को आवेदन देकर घटना की जांच की मांग की है। पति ने कहा कि मेरी पत्नी निर्दोष है उसे फंसाया जा रहा है। एसपी को दिए आवेदन के अनुसार सहीना अनपढ़ महिला है। सहीना खातून के करीब जाकिर उर्फ शमसेर अंसारी मनरेगा योजना में मजदूरी मद की राशि निकासी तो कभी पीएम आवास की राशि निकासी की बात कहकर महिला से अगूंठा लगाकर पैसे की निकासी करता था और उसके एवज में दो सौ रुपए देता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W9ivFB
via

Comments