Skip to main content

ट्यूशन से लौटकर 10वीं की छात्रा ने कर ली खुदकुशी

ट्यूशन से घर लौटकर दसवीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। मां जब काम से लौटी तो घटना का पता चला। मृतका का नाम चांदनी पिता मोहम्मद सलीम (15 वर्ष) निवासी शांति नगर कैम्प-1 बताया गया है।

टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि घटना का पता गुरुवार की शाम करीब 7 बजे चला। परिजन ने बताया कि छात्रा शाम 6 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह क्लास बिना गए रास्ते से ही घर लौट आई।

जब वह लौटी तो उसकी मां खाना बना रही थी। बेटी को खाना बनाने का बोलकर वह पड़ोस में दोना पत्तल बनाने चली गई। इधर भिलाई तीन पुलिस के मुताबिक 70 वर्षीय नामदेव वर्मा निवासी सोमनी ने शुक्रवार सुबह 6 बजे पौधे को पानी देने के बाद कमरे में फांसी लगा ली। दोनों ही मामलों में आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10th student commits suicide after returning from tuition


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37x75SN
via

Comments