104 जिलों को पीछे छोड़ डेल्टा रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचा कोंडागांव, नीति आयोग ने दी 3 करोड़ की मदद
देश के 115 आकांक्षी जिलों की अक्टूबर की डेल्टा रैंकिंग नीति आयोग ने जारी कर दी है। इस रैंकिंग में कोंडागांव जिले ने 103 जिलों को पछाड़ दिया और 4थे रैंक पर आ गया है। सितंबर के महीने में कोंडागांव जिला 107वें नंबर पर था। बताया जाता है कि कोंडागांव जिले में आए इस सुधार के लिए नीति आयोग ने 3 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मदद दी है।
इसके साथ ही नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने जिले में कुपोषण से मुक्ति और महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में किए गए कामों की सराहना भी की है। बताया जाता है कि मुख्य रूप से मिली अतिरिक्त मदद से कुपोषण के खिलाफ लड़ाई और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जाएगा। कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिले में चलाए गए नंगत पीला अभियान के कारण कुपोषण में 14.60 प्रतिशत कमी आई है।
4 जिलों की रैंकिंग बिगड़ी, दो की सुधरी, लेकिन कोंडागांव में आया सबसे अच्छा सुधार: अक्टूबर के महीने की डेल्टा रैंकिंग में कोंडागांव जिले में खासा सुधार आया है, वहीं सुकमा, नारायणपुर जिलों में कुछ सुधार आया है। जबकि बस्तर, बीजापुर, कांकेर और दंतेवाड़ा जिला पिछड़ गया है। बस्तर जिला सितंबर में जहां 23वें नंबर पर था, ये गिरकर 30 पर आ गया है। ऐसे ही बीजापुर जिला 37वें से 81वें, कांकेर 53वें से 101वें और दंतेवाड़ा जिला 10वें स्थान से सीधे 108वें स्थान पर पहुंच गया है। इधर सुकमा जिला 92वें नंबर से 66वें में और नारायणपुर जिला 91वें से 89वें स्थान पर आया है।
जानिए, कैसे कोंडागांव ने 104 जिलों को पछ़ाड़ा
बताया जाता है कि पहले तीन महीनों में प्रसव पूर्व जांच के लिए पंजीकृत महिलाओं में 5.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं का इलाज भी शत-प्रतिशत हुआ, जबकि पिछले महीने ये 67.7 प्रतिशत था। जन्म के समय लिंगानुपात 980 था, जो अब बढ़कर 1129 हो गया है। संस्थागत प्रसव 13.40 प्रतिशत से बढ़कर 98.87 प्रतिशत, 99.59 नवजात शिशुओं का प्रसव के बाद वजन किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rDGk75
via
Comments
Post a Comment