Skip to main content

दिसंबर में पहली बार 10.2 डिग्री तापमान, ठंड और बढ़ने के आसार

इस दिसंबर में पहली बार न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री कम होने के साथ ही 24 घंटे पहले दर्ज हुए न्यूनतम तापमान की तुलना में तीन डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है।
आसमान से बादल छंटने के बाद अब रोज ही तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को तो न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री था जो घटकर 25.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले सुबह से ही धूप निकली लेकिन वातावरण में ठंडक बरकरार थी। जैसे-जैसे समय गुजरता गया, ठंडक गायब होती गई लेकिन दोपहर बाद फिर से पारा लुढ़कने लगा और ठंड बढ़ गई। सूर्यास्त के पहले ही लोग स्वेटर-जैकेट आदि गर्म कपड़ों में नजर आए। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले 13.4 डिग्री था जो लुढ़ककर 10.2 डिग्री पर पहुंच गया। रात में ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी। मौसम विज्ञानी 21 दिसंबर तक इसी तरह तापमान में गिरावट आने और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जता रहे हैं। दिसंबर के दस वर्षों में केवल दो बार कड़ाके की ठंड का सामना बिलासपुर के लोगों को करना पड़ा। 2010 में 6.6 डिग्री तो पिछले साल न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। 2010 में दो दिनों तक यानी 21 व 22 दिसंबर को पारा नीचे लुढ़का रहा। शीतलहर भी चली थी।

दस वर्षों में दिसंबर में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
2019 - 6.5 डिग्री
2018 - 7.2 डिग्री
2017 - 9.1 डिग्री
2016 - 8.2 डिग्री
2015 - 7.8 डिग्री
2014 - 7.3 डिग्री
2013 - 8.6 डिग्री
2012 - 7.7 डिग्री
2011 - 7.7 डिग्री
2010 - 6.6 डिग्री
(स्रोत-मौसम विभाग)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3avzSZI
via

Comments