Skip to main content

शहर में आज से शुरू हो रहा एक मल्टीप्लेक्स, 10 शो होंगे

कोविड नियमों का पालन करते हुए शुक्रवार से शहर का एक मल्टीप्लेक्स शुरू हो रहा है। मैग्नेटो मॉल के पीवीआर में सुबह 10.30 बजे से रात 9.30 बजे तक दो हॉलीवुड और एक एक हिंदी फिल्म चलेगी। स्थानीय फिल्म वितरक राजकुमार मनसुखानी के अनुसार हॉलीवुड की वार्नर ब्रदर की फिल्म सीनेट का हिंदी डब चलेगी। पीवीआर के चारों पर्दे पर तीन-तीन शो फिल्म चलेंगी। इसी तरह हिंदी की हालिया रिलीज फिल्म सूरज पर मंगल भारी भी यहां चलेगी।

चारों पर्दे पर 10 खेल चलेंगे। पहला शो सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। रात 9.30 बजे आखिरी शो रहेगा। 25 दिसंबर को हॉलीवुड की एक और फिल्म आएगी। इससे यह आगे भी जारी रहेगा। राजकुमार मनसुखानी के अनुसार अभी मल्टीप्लेक्स को ट्रायल बेसिस पर चलाया जाएगा। सक्सेस हो गया तो आगे भी जारी हरेगा। उन्होंने बताया कि अभी उपर से कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ी फिल्म बनकर तैयार है पर मल्टीप्लेक्स में लगाते नहीं है।

निर्माता इन्हें टॉकीजों में रिलीज करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। माहौल देख रहे हैं। 25 जनवरी से सतीश जैन की फिल्म हंस झन पगली फंस जाबे 15 टॉकीजों में रिलीज होगी। इंटरवेल के दौरान सीट पर ही फास्ट फूड मिलेगा। बाहर नहीं मिलेगी। इसी तरह एक सीट छोड़कर बिठाया जाएगा। 8 माह से बंद मल्टीप्लेक्स नियमों के अंतर्गत खुलेंगे, 6 फीट के अंतराल में 50 फीसदी ही बैठ सकेंगे।

कलेक्टर ने 13 नवंबर से मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी है पर यह शुरू नहीं हो पाया था। एयर कंडीशनर चलेंगे। तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस की सीमा में होगा। हाल में 50 प्रतिशत व्यक्तियों को ही बैठने की अनुमति होगी। इसी तरह एंट्री और एक्जिट पाइंट के साथ ही कॉमन एरिया में सेनेटाइजर रखना अनिवार्य होगा और वह टच फ्री मोड में हो।

थर्मल स्क्रीनिंग होगा। 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, अन्य रोगों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और दस वर्ष से कम आयु के बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। टिकट बिक्री काउंटरों में भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन अग्रिम बुकिंग, टिकट लेने जाने वालों के लिए पर्श मार्कर का उपयोग वहां करना होगा।

माइक से होगी घोषणा

क्या करें और क्या न करें को प्रदर्शित करने के साथ ही ऑनलाइन बिक्री बिंदु, डिजिटल टिकट, सार्वजनिक क्षेत्र जैसे लॉबी, वॉशरूम आदि के बारे में माइक से घोषणा होगी। सावधानियों पर पोस्टर लगाए जाएंगे।

केवल पैकेज्ड फूड और पेय पदार्थों को ही अनुमति

केवल पैकेज्ड फूड व पेय पदार्थों को ही अनुमति होगी। दर्शकों को यथासंभव भोजन ऑर्डर करने के लिए सिनेमा ऐप, क्यूआर कोड को प्रोत्साहित करने तथा खाद्य व पेय क्षेत्र में एकाधिक बिक्री काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The city will have 10 multiplexes, starting today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lFyFB9
via

Comments