Skip to main content

Jharkhand daily news

पचम्बा हाई स्कूल के समीप स्थित बंद आइसक्रीम गोदाम में रविवार की दोपहर में आग लग गई। जिससे आईसक्रीम फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर राख हो गया। हालांकि लॉकडाउन के समय से ही यह फैक्ट्री बंद थी, लिहाजा काेई कर्मी मौके पर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। फ्रेश आइसक्रीम के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के समय से ही बंद था।

इसलिए जब आग लगी तो उन्हें कुछ भी पता नहीं था। आग की लपटें व धुओं देख स्थानीय लोगाें ने उन्हें सूचना दी तो मौके पर ही पहुंचे तब पता चला कि आग की चपेट में उनकी पूरी आईसक्रीम फैक्ट्री आ चुकी है। पीछे तरफ जितना भी आइसक्रीम के ठेला और आइसक्रीम का बक्सा था, सब जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपए का इस अगलगी में उन्हें नुकसान हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in Pachamba's closed ice cream factory


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kAR15y
via IFTTT

Comments