Skip to main content

Jharkhand daily news

मुर्गाबनी गांव की 80 वर्षीया सजनी गोप अपने बेटे की माैत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। उन्हाेंने कुमारधुबी जाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव डाइन लाइन पर मिला।

परिजनों ने बताया कि पति की काफी पहले माैत हाे चुकी थी। 8 सितंबर काे उनके बड़े बेटे हरिपद गोप की मौत हो गई थी। इससे उन्हें गहरा सदमा लगा था।

दिनभर उसे याद कर राेती रहती थीं। मंगलवार की सुबह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गईं। परिजन उन्हें दिनभर ढूंढ़ते रहे, पर पता नहीं चला। बुधवार को उनका शव कुमारधुबी में रेल लाइन पर पड़ा हाेने की खबर मिली, ताे परिवार में काेहराम मच गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pAqg50
via IFTTT

Comments