Skip to main content

Jharkhand daily news

छपरा के साढ़ा ढाला फ्लाईओवर ब्रिज पर गुरुवार को गृह विभाग में पदस्थापित सचिव रैंक के अधिकारी जयप्रकाश पंडित की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक बच्ची जख्मी हो गई। जबकि, अन्य लोगों को चोट आई है। कार में चालक समेत पांच लोग थे। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश पंडित पत्नी और बच्चों के साथ गांव लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में उनकी चार वर्षीय बेटी जख्मी हो गई।

जयप्रकाश पंडित, उनकी पत्नी गुलाब देवी समेत अन्य लोगों को भी चोट आई है। वह एकमा प्रखंड के देवकुली गांव निवासी हैं। छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपने घर जा जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई। घायल बच्ची को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण कार के सामने अचानक आवारा जानवर के आ जाना बताया गया है। जानवर के अचानक सामने आने से चालक ने अपना संतुलन खो दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3308oqC
via IFTTT

Comments