देवरी प्रखंड अंतर्गत घसकरीडीह गांव के मंझलाडीह टोला निवासी रज्जाक अंसारी ने बीडीओ को आवेदन देकर विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा जबरदस्ती प्रधानमंत्री आवास बनाने की शिकायत की है। आवेदन में लिखा है कि उसकी जमीन घसकरीडीह के टोला पचम्बा मौजा में खाता संख्या-2, प्लॉट संख्या 138 है जिस पर गांव के ही मकबूल अंसारी प्रधानमंत्री आवास बना रहे हैं। साथ ही उक्त जमीन का मामला न्यायालय में भी चल रहा है। पीड़ित ने बीडीओ से मामले की जांच कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l90AKp
via IFTTT
Comments
Post a Comment