मुराइडीह हीरक पुल के पास 9 नवंबर को मुर्गा व्यवसायी के साथ लूट के मामले का उद्भेदन का दावा बरोरा पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियों की एक बाइक जब्त किया है।
बरोरा थाने में मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में थाना प्रभारी बिनोद कुमार शर्मा ने बताया कि घटना को चार अपराधियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन अपराधी शेख मेराज उर्फ मेराज आलम (40), खुर्शीद अंसारी (32) दोनों रथटांड बाघमारा व सुभम कुमार (22) सोनारडीह को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य मुकेश चौहान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानेदार ने बताया कि तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पैसों को लेकर हुआ विवाद
थानेदार ने बताया कि अपराधियों ने 14,320 रुपए लूटने की बात कही है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मुराइडीह काॅलोनी, पोचरी बस्ती होते हुए खोनाठी पुल के पास पहुंचे। यहां सुनसान स्थान पर चारों ने आपस में पैसे का बंटवारा किया।
सभी के हिस्से में 3580 रुपए आया। इसके बाद सभी वहां से चले गए। सुबह जब अखबारों में 93 हजार पांच सौ लूट की खबर छपी तो चारों ने एक दूसरे से संपर्क कर संदेह जताया।
10 नवंबर की शाम सभी फुलारीटांड स्टेशन के पास जुटे और एक दूसरे को विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि लूटी गई राशि 14320 ही थी। यहीं से उनके बीच मनमुटाव है गया। सभी अपने संपर्क में रहने वाले हमेशा लोगों के बीच इसकी चर्चा करने लगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nCZ43I
via IFTTT
Comments
Post a Comment