Skip to main content

Jharkhand daily news

दिवाली और छठ महापर्व को लेकर टाटा-छपरा एक्सप्रेस का परिचालन गुरुवार से शुरू हाेगा। इससे बिहार जाने वालों को काफी सुविधा मिलेगी। रात 9.25 बजे गुरुवार को यह ट्रेन टाटानगर से छपरा के लिए रवाना होगी। यह सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुुरुवार और शुक्रवार को टाटानगर से छपरा के लिए चलेगी। वहीं, छपरा से टाटानगर के लिए ट्रेन दोपहर 12.35 बजे खुलेगी, जो दूसरे दिन सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। गुरुवार को जाने वाली टाटा-छपरा एक्सप्रेस में सीटें फुल हो चुकी हैं। वेटिंग भी लंबी हो गई है। इसके साथ ही छपरा से खुलने वाली डाउन ट्रेन 18182 के लिए भी आरक्षण शुरू हो गया है। इस ट्रेन का परिचालन सात दिसंबर से शुरू हाेगा।

यात्रीगण ध्यान दें... टिकट बुक कराने जा रहे हैं तो गंतव्य स्थान का पिन कोड जान लें, वर्ना नहीं होगी बुकिंग

कोरोना संकट में रेलवे ने यात्रियों की ट्रेसिंग के लिए वर्तमान पता के साथ ही गंतव्य का पता व पोस्टल पिन नंबर अनिवार्य कर दिया है। रेलवे के इस नियम से टाटानगर आरक्षण केंद्र पर हर रोज कई यात्रियों से बुकिंग क्लर्क की बकझक होती है। दरअसल, बिना पिन नंबर डाले टिकट आगे प्रोसेस नहीं हो सकता है। यात्रियों से जब गंतव्य स्थान का पिन नंबर पूछा जाता है, तो वे बता नहीं पाते। ऐसे में टिकट नहीं बन पाता है, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है।

टाटानगर आरक्षण केंद्र के मुख्य आरक्षण सुपरवाइजर सीएस राव ने बताया कोविड के कारण रेलवे ने यह नया नियम बनाया है। गंतव्य स्थान का पता और पिन नंबर बिना डाले टिकट नहीं बनेगा। ऐसे में टिकट बनने में समय भी लग रहा है। वहीं, कई यात्रियों को समझाने पर वे समझते नहीं है। इससे दिक्कत भी होती है। यह न केवल आरक्षण केंद्र, बल्कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी टिकट बनाते वक्त अनिवार्य तौर पर गंतव्य स्थान का पिन नंबर मांगा जा रहा है। पता और पिन नंबर मैच करने पर ही टिकट प्रोसेस होता है।

गूगल सर्च पर आसानी से मिल जाएगा पिन नंबर
किसी भी गंतव्य स्थान का पोस्टल पिन नंबर जानने के लिए गूगल सर्च का सहारा ले सकते हैं। गंतव्य स्थान का पूरा पता टाइप कर सर्च करने से संबंधित क्षेत्र का पोस्टल पिन नंबर आसानी से मिल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tata-Chhapra Express on Deepawali and Chhath from today, seats full


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HX4xU9
via IFTTT

Comments