Skip to main content

Jharkhand daily news

सरिया थाना क्षेत्र स्थित सरिया रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर रविवार की सुबह एक अधेड़ का शव बरामद किया गया। अधेड़ का सिर व धड़ दोनों ही अलग थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि ट्रेन से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है। वहीं, यह माना जा रहा है कि अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। घटना की सूचना के बाद आरपीएफ ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान सुनील सिंह के रूप में की गई। वो गया (बिहार) का रहने वाला था। शव के पास एक थैला मिला, जिसमें शादी का कार्ड था। कार्ड पर दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन कर आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने मृतक के परिजनों से बात की। परिजनों ने बताया कि पंकज की बेटी की शादी है और वो इसी सिलसिले में कार्ड बांटने के लिए धनबाद जा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक की पहचान सुनील सिंह के रूप में की गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35y21fQ
via IFTTT

Comments