Skip to main content

Jharkhand daily news

बारडीह बाजार व आस-पास की करीब 50 दुकानों को सड़क किनारे से हटा अंदर कराया ताकि आवागमन व्यवस्थित किया जाए। इस इलाके में रविवार को भी अभियान चलाया गया था। साेमवार काे दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई की जद में वैसे ही दुकानें थीं जिनके कारण आवागमन बाधित हो रहा था। सिटी एसपी सुभाष जाट, एसडीओ नीतीश कुमार सिंह, एडीएम नंदकिशोर लाल व विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार की देखरेख में सड़कों को खाली कराने का अभियान चलाया जा रहा है। बारीडीह चौक और उसके आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है। अब बारीडीह चौक से बिरसानगर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बनाई गई अस्थाई दुकानों, ठेला व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को हटाया जाएगा। अधिकारियों की टीम ने बारीडीह बाजार का भी जायजा लिया।

बारीडीह के दुकानदारों ने आवंटित दुकानों के सामने या आसपास के इलाकों में संरचना का निर्माण करा कर कब्जा कर लिया है। टाटा स्टील ने बारीडीह बाजार में लोगों के आने -जाने के लिए 12 से 20 फीट चौड़ी सड़क बनाई थी। लेकिन, दुकानदारों द्वारा कब्जा करने से सड़क तीन से चार फीट तक ही रह गई है। बाजार की सड़कें काफी संकरी हो गई हैं, जिससे लोगों काे परेशानी होती है। सीवरेज लाइन पर भी दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। एसडीओ ने विशेष पदाधिकारी को कहा कि अगले दो-तीन दिनों के अंदर दुकानों की मापी करने के बाद इन दुकानदारों को अवैध संरचना हटाने के लिए नोटिस जारी की जाए। नोटिस जारी करने के बाद भी अगर दुकानदार अपनी संरचना नहीं हटाते हैं तो अभियान चलाकर स्थान को खाली कराया जाए।

सड़क के किनारे बनाई गई अस्थाई दुकानों, ठेला व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को हटाया जाएगा ताकि सड़क जाम न हो सके

सड़कों का खाली कराया जा रहा है। बारीडीह चौक से बिरसानगर की ओर से जाने वाली सड़क के दोनों किनारे से अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही बारीडीह बाजार में दुकानदारों के सड़क व नाली पर कब्जा कर संरचना का निर्माण करा लिया है। इसे भी छठ के बाद खाली कराया जाएगा।
नीतीश कुमार सिंह, एसडीओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Encroachment removed from Bardih Chowk, will be removed after the road going to Birsnagar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KgDFiD
via IFTTT

Comments