Skip to main content

Jharkhand daily news

जिला में काली पूजा धूमधाम से मनाई गयी। शहर में बने विभिन्न पंडालों में माता की प्रतिमा का निर्माण कराया गया था। जहां पूरे भक्ति भाव के साथ श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना की। इस मौके पर शहर के काली मंदिरों में विशेष पूजा हुई। शहर के बॉग्ला स्कूल, काली बाड़ी, शमशान घाट स्थित काली मंदिर परिसर की रंगबिरंगी लाइट व फूल मालाओं से आकर्षक सजावट की गई। मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओंं का आना जाना लगा रहा।

इस मौके पर बंगाली परिवार के लोगों ने विशेष पूजा की। दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, दर्शन पूजन के साथ देवी से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना कर रहे थे। मॉ काली की उपासना के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ माता को विदा किया। रविवार को श्रद्धालु माता की प्रतिमा लेकर शहर के बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब पहुंचे और विजर्सन किया। वहीं काली पूजा की धूमधाम से समाप्ती के बाद रविवार शाम बंगला स्कूल में सिंदूर खेला का रस्म अदा किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kali Puja was celebrated from city to village


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ptyDPQ
via IFTTT

Comments