गंगा-दामोदर, मौर्य, रांची-पटना जनशताब्दी और पलामू एक्सप्रेस समेत कई अन्य स्पेशल ट्रेनाें के फेरे में बढ़ाेतरी की गई है। ये सभी ट्रेनें 31 दिसंबर तक चलेंगी। इस संबंध में शुक्रवार काे रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। जिन ट्रेनाें के फेरे बढ़ाए गए हैं, उनमें गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के अलावे माैर्य, पटना-रांची जनशताब्दी, पटना-बरकाकाना व सिंगरौली पलामू एक्सप्रेस शामिल हैं। गंगा-दामाेदर एक्सप्रेस के फेरे में बढ़ाेतरी किए जाने काे लेकर बड़ी संख्या में लाेग उम्मीद लगाए बैठे थे।
रेलवे ने लाेगाें काे निराश नहीं किया। रेलवे के इस निर्णय से उत्तरप्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्साें में जाने की याेजना बनाए बैठे लाेगाें काे सहुलियत हाेगी। शुक्रवार से गोरखपुर से हटिया के लिए चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस, रांची से भागलपुर जानेवाली वनांचल एक्सप्रेस और मुंबई-हावड़ा मेल में वापसी की टिकटों की बुकिंग शुरू हुई। शनिवार सुबह से कोलफील्ड एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे ने इन ट्रेनाें काे पहले 30 नवंबर तक चलाने की घाेषणा की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KDWHzs
via IFTTT
Comments
Post a Comment