Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा रांची यूनिवर्सिटी समेत राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में यूनिवर्सिटी अधिकारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, फाइनेंस अफसर और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर नियुक्ति होनी है।

उपरोक्त पदों के लिए 71 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। सबसे अधिक असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एआर) के 35 अभ्यर्थी हैं। सात से नौ दिसंबर तक आयोग कार्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इन पदों पर की नियुक्ति के साथ प्रभारी व्यवस्था: समाप्त हो जाएगा।

स्टेट विवि के कई अभ्यर्थियों ने पूछा- हमें आमंत्रण क्यों नहीं

स्टेट यूनिवर्सिटी में सेवा दे रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि योग्यता रखने के बाद भी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नहीं बुलाया गया। वहीं, निजी विश्वविद्यालयों में सेवा दे रहे अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। इन अभ्यर्थियों ने जेपीएससी से पूछा है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में क्यों नहीं बुलाया।

पद नाम अभ्यर्थी
रजिस्ट्रार 10
फाइनेंस अफसर 11
परीक्षा नियंत्रक 15
असिस्टेंट रजिस्ट्रार 35



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Document verification from 7 for appointment to the vacant posts of university officers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36XU8jk
via IFTTT

Comments