लोहरदगा के पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत ने झारखंड उलगुलान के नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिले के शंख नदी तट पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही साथ कचहरी मोड़ स्थित झारखण्ड आंदोलनकारी आजसू नेता शहीद स्व सुदर्शन भगत कि प्रतिमा में भी माल्यार्पण कर उन्हें भी नमन किया और भगवान बिरसा के दिखाए “अबुआ दिशुम, अबुआ राज” के मार्गों का अनुसरण करने की बात कही। मौक़े पर मुख्य रूप से गुड्डू शाहदेव, राजू गुप्ता, ओम भारती, विश्वनाथ उरॉंव, विलियम मिंज, राम नरायण प्रसाद, मनीष शाहदेव, नरेन्द्र दसौंधी, शाहिद अंसारी, साजिद खान, कलीम खान, अनिता साहू, अंजू देवी, लालदेव टाना भगत, कंचन राम, प्रदीप ठाकुर, सुधीर यादव, परमेश्वर महतो, पंचम शाहदेव, अवधेश पाठक, परमेश्वर भगत मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pxdwfy
via IFTTT
Comments
Post a Comment