नगर थाना पुलिस ने मोहलीचुवां निवासी चैतादास के घर में मंगलवार को छापामारी कर 20 लीटर महुवा शराब जब्त किया है। यह जानकारी नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिला था कि मोहली चुवां के निवासी चैतादास के घर से बडे पैमाने पर महुवा शराब चुलाई कर गिरिडीह शहर में सप्लाई होती है। इसी आधार पर छापामारी की गई, जिसमें 20 लीटर महुआ शराब जब्त हुआ है। पुलिस को देखते ही कारोबारी चैतादास फरार हो गया। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34VZH1K
via IFTTT
Comments
Post a Comment