Skip to main content

Jharkhand daily news

देश में कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर सुखद खबर है। 24 घंटे में देश में महज 14,262 मरीज मिले। करीब पांच महीने यानी ठीक 150 दिन बाद पहला मौका है, जब इतने कम मरीज मिले। आखिरी बार सबसे कम 14,516 नए मरीज 19 जून को मिले थे। दूसरी बड़ी राहत सक्रिय मरीज घटकर 4,46,557 बचे हैं। भारत सक्रिय मरीजों में अब रूस से नीचे छठे नंबर पर है। 5वे नंबर वाले रूस में अब 4.61 लाख हैं। पहले नंबर पर यानी सबसे ज्यादा 41.9 लाख सक्रिय मरीज अमेरिका में हैं, जो भारत के मुकाबले नौ गुना हैं।

झारखंड में 166 मरीज मिले, 360 ठीक हुए
झारखंड में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। सोमवार को राज्य में 166 नए पॉजिटिव मरीज मिले। रांची में जबकि 360 संक्रमित ठीक भी हुए। चार मरीजों की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Active patient 4.46 lakh, came down from Russia to 6th, lowest in country after 14 months infected 14000


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36KVJJh
via IFTTT

Comments