पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 दिन बाद सोमवार को 24 घंटे में कोरोना से तीन की मौत हुई है। तीनों मरीज 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। इससे पहले 26 अक्टूबर को 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत हुई थी। सोमवार को जिले में 2535 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 48 नए मरीज मिले। कुल संक्रमितों की संख्या 16225 पहुंच गई है।
दूसरी ओर 39 मरीज ठीक होकर घर गए। इस तरह से अब जिले के 14680 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1186 है। मरने वाले मरीजों की संख्या 359 पहुंच गई है। सोमवार को जो नए मरीज मिले हैं, उसमें एमजीएम कोविड वार्ड के दो स्टाफ, भिलाई पहाड़ी, कीताडीह, जुगसलाई, सोनारी के एक ही परिवार के दो लोग, गोविंदपुर के एक ही परिवार के तीन लोग आदि जगहाें के हैं।
देश में 24 घंटे में 257 मौतें, 108 दिन बाद सबसे कम
देश में कोरोना के मामले 86 लाख के करीब पहुंच गए हैं। अब तक 79,38,535 लोग ठीक हो चुके और रिकवरी रेट बढ़कर 92.58% हो गया। 24 घंटे में देश में 257 लोगों की जान गई, जो 108 दिन बाद सबसे कम हैं। इससे पहले 25 जुलाई को कोरोना से सबसे कम 265 लोगों की जान गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eJneq5
via IFTTT
Comments
Post a Comment