Skip to main content

Jharkhand daily news

देवरी थाना क्षेत्र के गादी गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से विवेक कुमार राय, श्यामदेव राय, आशेषवर राय, सुरेन्द्र कुमार राय वहीं दूसरे पक्ष से मनोरंजन राय, निरंजन राय, किशोर कुमार राय है।

सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर घायल मनोरंजन राय, विवेक राय, श्यामदेव राय, आशेषवर राय, सुरेन्द्र राय सहित पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। इस बाबत देवरी थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि एक पक्ष से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GtsUIc
via IFTTT

Comments