Skip to main content

Jharkhand daily news

बनहोरा में अवैध हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में 20 दिनों बाद भी पंडरा पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि उसके पास कट्टा कहां से आया था। हालांकि, कट्टा मुहैया कराने वाले तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मृतक के मोबाइल का सीडीआर भी खंगाला, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मालूम हो कि 16 अक्टूबर की रात को शराब पीने से मना करने पर पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद बनहोरा निवासी विपिन कच्छप ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

विपिन बिजली मिस्त्री का काम करता था और पिछले कुछ माह से अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था। उसकी पत्नी एक मॉल में काम कर घर का खर्च चलाती थी। शराब पीने को लेकर दोनों में कहासुनी होती थी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी मीरा से पूछताछ की थी। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। टीम ने जांच के लिए नमूना एकत्रित किया था। हालांकि, फॉरेंसिक रिपोर्ट अब तक पुलिस को नहीं मिल पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3evmPr4
via IFTTT

Comments